जौनपुर, मई 18 -- सरकी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अंतर्गत गांव पनीहर मे रविवार की रात हौसला बुलंद चोरो ने एक घर को निशाना बनाया। परिजनऔर बच्चे गर्मी से राहत के लिए कूलर मे से रहे थे। जिसका फायदा उठाकर घर के पीछे से खिड़की तोड़कर दस हजार नगद सहित लाखों के गहने चोरो ने पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में लग गई। अर्चना सिंह पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति परदेश रहते है। घर पर बेटा 14 वर्षीय कृष्णा सिंह,बेटी 17 वर्षीय आशी और रिश्ते में आई बिटिया 12 वर्षीय लकी एक कमरे में कुलर चला कर सो गए। यह भी पढ़ें- खिड़की के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया जिसका फायदा चोरो ने उठाया। चोर मंगलसुत्र, चेन, पांच अंगूठी, कान की बाली, मांगटिका, ...