बाराबंकी, जून 30 -- सूरतगंज, (बाराबंकी )संवाददाता। बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गोड़ा गांव में सोमवार की रात बेखौफ चोरों ने एक घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखी दो अलमारियों के ताले तोड़कर करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव निवासी राकेश मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे का...