लखनऊ, मई 27 -- चोरों ने गाजीपुर और बिजनौर में तीन मकानों से लाखों रुपये की नगदी और जेवर पार कर ले गए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदिरानगर निवासी वकील अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन मई को वह कुछ काम से बाहर गए थे। अगले दिन सुबह वह जब घर पहुंचे तो उन्हें मेन गेट और कमरे के ताले टूटे मिले। अलमारियों के ताले टूटे थे। चोर आलमारी में रखे लाखों के जेवर और 60 हजार रुपये चोरी हो गए थे। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- तीन घरों से जेवरात और नगदी चोरी, मुकदमा दर्ज वहीं, बिजनौर के औरंगाबाद जागीर में रहने वालीं शिवांगी पांडेय के घर से चोरों ने 24 मई की रात 2:10 बजे जेवर और दस हजार रुपये चोरी कर लिए। शिवांगी और उनका...