सिद्धार्थ, अप्रैल 18 -- सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौहट्टा में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व अन्य सामग्रियों को चुरा ले गये। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौहट्टा में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की। छः दिन पहले भी बगल के प्राथमिक विद्यालय में भी चोरी हुई थी प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने विद्यालय के तालों को टूटा देख एसएमसी अध्यक्ष, अभिभावकों को बुलाकर घटना की जानकारी देकर बीआरसी व पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। यह भी पढ़ें- जोनमाना के दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, रिपोर्ट दर्ज जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...