बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर व कुंडा काटकर करीब दस लाख रुपये का माल पार कर दिया। बीती रात को रमेश साहू पुत्र केदार साहू निवासी महेदू ने चिल्ला थाना पुलिस को बताया कि वह खेत पर सिंचाई करने गया था। खेत पर ही रामायण अखंड पाठ का आयोजन किया था। मेरे गांव पर दो मकान हैं जो आमने-सामने 20 मीटर की दूरी पर हैं। मेरा परिवार दूसरे मकान पर सोया हुआ था। दूसरे घर घर पर मैं सोता था जिसमें समान रखा था। उसके खेत पर जाने के बाद चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर आए और बक्सों को खोलकर पायल, कमर की करधनी, मंगलसूत्र, माला झुमकी पार कर ले गए। उन्होंने बताया कि घर से 10 लाख की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.