रांची, नवम्बर 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड देवी मंडप रोड निवासी अमित लाल के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत करीब पांच लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में अमित लाल ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमित लाल ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर वह परिवार के साथ रजरप्पा गए थे। दोपहर में जब वह वापस हुए तो देखा कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में रखे 2.50 लाख नगदी के अलावा तीन सेट कान के, चार अंगूठी, चेन और चांदी का जेवर गायब था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.