चोरों ने ठप कर दी चार गांवों की बत्ती, रात भर संकट से जूझे लोग
बदायूं, जून 21 -- जिले में बिजली लाइनों को काटने वाले चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। वह गांवों में जाकर अब बिजली लाइनों की घटनाओ को अंजाम देने लगे हैं। सबसे ज्यादा यह गिरोह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सक्रिय है। इस क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने शुक्रवार की रात लाइन काटकर चार गांव की बत्ती गुल कर दी। वह काटा गया तार लेकर भाग गए। पुलिस और ग्रामीण उनकी तलाश करते रहे, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। चोरों की वजह से चारों गांवों के लोग रात भर विद्युत संकट से जूझते रहे। शुक्रवार की रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जंगल में बिजली लाइन काटने वाला गिरोह पहुंचा। यहां पर बंद पड़ी ट्रांसमिशन टॉवर की भारी लाइनों को काट दिया। लाइन काटते समय वह नीचे चल रही हाईटेंशन लाइन पर गिरी तो एक साथ धमाका हुआ। धमाके के साथ ही हाईटेंशन लाइन की सप्लाई ठप हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.