बागपत, जनवरी 31 -- अमीनगर सराय। अमीनगर सराय मोड़ स्थित शिवलोक कॉलोनी में चोरों ने 250 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उससे तार और तेल चोरी कर लिया। इतना ही नहीं पास में रखे दूसरे ट्रांसफार्मर में भी चोरी का प्रयास किया। घटना के बाद कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे घरों, दुकानों और छोटे कारोबारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विद्युत विभाग ने अस्थायी व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल करने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.