चोरों ने टावर काटकर गिराया, ग्रामीणों ने खदेड़ा
धनबाद, मई 26 -- केंदुआडीह बस्ती स्थित काली मंदिर के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने लोहे के भारी-भरकम बिजली टावर को गैस कटर से काटकर गिरा दिया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोहा काट रहे दर्जनों अपराधियों को खदेड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर भागाबांध ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने शनिवार की देर रात ही बिजली टावर को गैस कटर से काटकर गिरा दिया था। उसी रात टावर के आधे हिस्से को काटकर अपराधी अपने साथ ले जाने में सफल रहे। इसके बाद रविवार रात करीब 11 बजे अपराधी पुनः बचे हुए हिस्से को काटने गैस कटर लेकर पहुंचे थे।इसी दौरान गैस कटर की तेज रोशनी देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब लोग घटनास्थल की ओर बढ़े तो ग्रामीणों की आहट पाकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.