चोरों ने ज्वैलरी शोरूम, दुकान और दो घरों से माल किया पार
लखनऊ, जून 10 -- बेखौफ चोरों ने ज्वैलरी शोरूम, दुकान व दो घरों को निशाना बनाया। गोमतीनगर में ज्वैलरी शोरूम से हीरे की अंगूठियां और इंदिरानगर में दुकान का ताला तोड़कर करीब नौ लाख रुपये चोरों ने साफ कर दिए। वहीं, कैंट और गाजीपुर में चोरों ने घर में घुसकर जेवर, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस चारों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। विशालखंड-4 निवासी वीरेंद्र नारायण सिंह की दुकान पिकनिक स्पॉट रोड पर है। पांच जून की सुबह चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब नौ लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह पीड़ित दुकान पहुंचा तो चोरी का पता चला। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई तो सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कैद मिले। वहीं, पत्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.