गाजीपुर, मार्च 12 -- देवकली (गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के खोजनपुर ग्राम में बुधवार की रात्रि में चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर बालरूप यादव के घर से कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि चोर सोने की चेन, झुमका, अंगुठी, मंगलसूत्र, पायल सहित अन्य जेवर तथा 50 हजार रुपए लेकर गए हैं। परिवार के लोग गुरुवार की सुबह में सोकर जगे हैं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और सामान चोरी हुआ था। ग्राम प्रधान विरेन्द्र यादव ने बताया चोरी की सूचना डायल 112 तथा सैदपुर थाने में दर्ज करा दी गयी है। चोरी की घटना को लेकर गांव में दहशत ब्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.