मैनपुरी, अप्रैल 17 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पैरार शाहपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र सिपाहीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह तथा उसकी पत्नी रात में सो गए थे। रात एक बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए और कमरे में रखे दो बक्से व एक अटैंची उठा ले गए। जब सुबह व उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उक्त बक्से व अटैंची चोर गांव निवासी अवधेश यादव के खेत में फैंक कर चले गए। पीड़ित ने बताया कि बक्से में तीन जोड़ी सोने के कुंडल, एक करधनी, दो जोड़ी चांदी की पायल व 66 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य आभूषण थे। यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर उक्त चोरों ने ग्राम निवासी मास्टर मान सिंह, नेत्रपाल व मुकेश यादव के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर का ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.