चोरों ने चार पोल का तार काटा, कई नलकूप ठप
अमरोहा, जून 23 -- हसनपुर, संवाददाता। चोरों ने क्षेत्र के जंगल में स्थित नलकूपों के चार पोल का तार चोरी कर। चोरी गए तार की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव ओसामाफी के जंगल स्थित नलकूपों से रविवार रात तार चोरी हुई। चोरों ने गांव निवासी रामचंद्र के नलकूप के एक पोल, अमर सिंह के नलकूप के दो पोल तथा पास के ही गांव लुहारी भूड़ निवासी सुगढ़पाल के नलकूप के एक पोल का तार काटकर चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। चोरी तार की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। तुम्हारे निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.