चोरों ने घर से लाखों रुपये के जेवर व नगदी की पार
उन्नाव, अप्रैल 21 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित घर को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर व नगदी पार कर ले गए। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।दही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में चोरों ने रविवार देर रात किसान कल्लू पुत्र अमीरे के घर को निशाना बनाते हुए घर के पिछली दीवार पर लगे पनारे में साड़ी का फंदा डालकर छत पर पहुंच गए। चोर जीने के दरवाजे में अंदर से लगी कुंडी को काटकर घर में दाखिल हुए और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर करीब आठ लाख के सोने चांदी के जेवर और 30 हजार की नगदी पार कर दी। घटना के समय कल्लू अपनी पत्नी और छोटे बेटे अजय के साथ आंगन में लेटे हुए थे। जबकि उनका बड़ा बेटा सूरज अपनी पत्नी अंजली के साथ कमरे में लेटा हुआ था। सुबह ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.