उन्नाव, मई 23 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के लच्छीखेड़ा मजरे मवई गांव में गुरुवार रात गुलफाम पुत्र मोहम्मद हलीम के घर से च़ोर सोने-चांदी के जेवर समेत नगदी व एक बकरी उठा ले गए। घटना के समय पीड़ित सामने बने दूसरे घर में परिजन के साथ सो रहे थे। सुबह उठने पर घर के लोगों को दरवाजे का ताला टूटा मिलने पर भीतर जाकर देखा तो गृहस्थी अस्त व्यस्त पड़ी थी। कमरे के भीतर रखे बक्से से करीब 250 ग्राम चांदी व 20 ग्राम सोने के जेवर समेत दस हजार नगदी चोर उठा ले गए। हल्का इंचार्ज अजय यादव ने बताया कि मौके की जांच की गई है। यह भी पढ़ें- चोरों ने नकदी समेत उड़ाए 13 लाख के जेवर पीड़ित ने तहरीर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ताला तोड़कर घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...