अंबेडकर नगर, अप्रैल 22 -- जलालपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के ढाका में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह हुई तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। जैतपुर थाना क्षेत्र के ढाका निवासी अतुल सिंह के घर मंगलवार देर रात चोरों ने धावा बोला। घर में लगे दो जंगले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी और बक्से को खंगाल डाला। जिसमें रखे मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, हार समेत करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय अतुल सिंह घर के पास स्थित बैठका में सो रहे थे, जबकि उनकी बीमार मां घर के अंदर थीं। यह भी पढ़ें- चोरों ने घर में घुसकर छह लाख रुपये कीमत का जेवर पार किया इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.