कौशाम्बी, फरवरी 13 -- पूरामुफ्ती थाने के गोहमलवापर गांव में गुरुवार रात घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरों ने पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर मालिक के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मानिकपुर गांव निवासी रविकुमार पटेल ने बताया कि उसने गोहमलवा पर निवासी अपने साला समर पटेल को चलाने के लिए अपना ई-रिक्शा दिया था। गुरुवार रात उसने ई-रिक्शा को घर के बाहर खड़ी कर दी थी। आधी रात में चोरों ने उसका ई-रिक्शा पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.