उन्नाव, फरवरी 21 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के सरैया नवीन मोहल्ला स्थित घर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़ कर कमरे में रखे बख्शे से नगदी व करीब दो से ढाई लाख रुपये के जेवरात पार करन ले गए। चोरी की जानकारी पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। पीड़िता रेशमा ने बताया कि 19 फरवरी वह हरौनी गांव में रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर के मेन दरवाजा पर ताला लगाकर चली गई थी। शनिवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि घर का दरवाजा खुला पड़ा है और सामान भी बिखरा हुआ है। जानकारी मिलने पर पीडिता रेशमा घर पहंुची तो देखा कि दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र थी। दरवाजे पर लगे ताले गायब मिले और घर के बख्शे की कुंडी टूटी तथा सूटकेश गायब मिला। वही प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुच कर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.