सीवान, दिसम्बर 20 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया बीन टोली गांव में चोरों ने मचाया आतंक चोरों ने घर में घुस किमती समानों की चोरी कर घर में आग लगाकर फरार हो गए। परिजन व आसपास लोगों ने आग बुझाई तबतक घर में रखे सारा समान जलकर राख हो चुका था। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन दिया है। घटना 18 दिसंबर की रात की बताई जाती है। पीड़ित देवान्ती देवी ने बताया कि सभी लोग घर के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे कि रात में घर के ऊपर बने कमरे से आग की लपटें दिखाई दीं। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आग बुझाई गई। आग से घर में रखे पलंग,सोफा,फ्रीज,कूलर,कपड़े, तथा एक बकरी का बच्चा आदि समान जलकर राख हो गया। चोरों ने कमरे से आभूषण समेत कीमती समानों की चोरी कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.