लातेहार, दिसम्बर 28 -- मनिका,प्रतिनिधि। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बजरमरी टोला में शनिवार की देर रात रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गृहस्वामी टुनेश्वर यादव के परिवारजनों को कमरों में बाहर से कुंडी लगाकर बंधक बना लिया और करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। यह घटना थाना मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर घटी है। परिजनों के अनुसार, रात करीब एक से दो बजे के बीच चोरों ने घर के मुख्य दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया.इसके बाद घर के दूसरे कमरों में रखे गोदरेज और बक्सों के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये नगद तथा करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद घर के आंगन में जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं। इससे यह आशंका जतायी जा रही है कि चोरी के दौरान किसी चोर का हाथ या शरीर का कोई हिस्...