सीवान, मार्च 7 -- नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामगढ़ नहर पुल के समीप चोरों ने गुरुवार की रात एक गुमटीनुमा दुकान का ताला तोड़कर घर दुकान में रखे लगभग पच्चीस हजार रुपए मूल्य की समान की चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार बलिराम शर्मा ने थाने में आवेदन देकर बताया कि गुरुवार की रात प्रतिदिन की तरफ वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे समानों की चोरी कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...