बक्सर, मई 3 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सत्यदेव गंज इलाके से चोरों ने एक बाइक गायब कर दी। इस मामले में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सत्यदेव गंज निवासी रामलीला समिति के संयुक्त सचिव हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि उनके ससुर स्व गजेंद्र प्रसाद की बाइक बीते शुक्रवार की दोपहर उनके घर के ठीक सामने खड़ी की गई थी। कुछ देर बाद बाइक वहां से गायब हो गई। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। बता दें कि शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। यह भी पढ़ें- चोरों ने गायब कर दी घर के सामने खड़ी बाइक आए दिन कहीं न कहीं से बाइक चोरी की सूचना मिलती रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.