अंबेडकर नगर, मार्च 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। घरों के साथ साथ चोरों की नजर अब किसानों के उपकरणों पर भी लग गई है। रविवार रात चोर एक किसान के खेत में लगे करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोलर पैनल उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। बरवा बैरमपुर/गोविन्दपुर में खेत की सिंचाई के लिए हरिप्रसाद पुत्र राम अक्षयवर ने सोलर पंप लगवा रखा था। उसके संचालन के लिए सोलर पैनल लगाया गया था। करीब डेढ़ वर्ष पहले किसान ने यह सिस्टम खेत में लगवाया था। इस बीच रविवार रात चोरों ने एक एक कर वहां लगे नौ पैनल को निकाल लिया और लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी संबंधित किसान को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आननफानन में किसान खेत में पहुंचा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.