धनबाद, मार्च 15 -- ईस्ट बसुरिया ओपी के धारजोड़ी बस्ती स्थित नारायण मंडल के गोदाम में अज्ञात अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास किया। इससे पूर्व 19 नवंबर को 22 और एक फरवरी को 15 खस्सी की चोरी की जा चुकी है। घटना के संबंध में दुकानदार नारायण मंडल ने बताया कि वे किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। बीते 11 मार्च की देर रात अपराधियों ने चोरी का प्रयास किया। अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरा देखा, तो उसे क्षतिग्रस्त कर साथ ले गए, लेकिन उनकी करतूत फुटेज में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई दो बार चोरी को लेकर स्थानीय पुलिस के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। अपराधियों के शोरगुल से गोदाम में सो रहे स्टाफ जाग गए और शोर मचाने लगे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.