बागपत, जनवरी 27 -- दाहा। धनौरा टीकरी गांव के जंगल में अज्ञात चोरों द्वारा सीताराम पुत्र कहरी, सोमपाल पुत्र हरबल, विनोद पुत्र कलीराम, मनोज पुत्र सत्यपाल, सोमपाल पुत्र जगदीश, लोकेंद्र पुत्र किरणपाल, अशोक पुत्र रामधारी, प्रमोद पुत्र बीरसेन आदि किसानों के नलकूपों के ताले खोल कर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने नलकूपों में तोड़फोड़ कर किट, स्टार्टर, ऑपरेटर कट-आउट चोरी कर लिए। किसानों ने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष दोघट सुर्यदीप सिंह ने बताया कि घटना तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.