चोरों ने खंगाला स्कूल, लाखों का सामान चुराया
बागपत, मई 27 -- चांदीनगर। चमरावल गांव के सत्य हरिचंद्र हायर सेकेंड्री स्कूल में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये का इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने चांदीनगर थाने पर तहरीर देते हुए घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। चमरावल गांव में सत्य हरिचंद्र हायर सेकेंड्री स्कूल में चोर पीछे के रास्ते से घुसे। इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर उनमें रखे लैपटॉप, इन्वर्टर बैटट्री, कम्यूटर, हार्ड डिस्क, म्यूजिक सिस्टम, इलेक्ट्रानिक बोर्ड चोरी कर ले गए। सुबह के समय कर्मचारी मनोज स्कूल पहुंचा, तो उसे कमरों का ताला टूटा मिला। उसने तुरंत ही डॉयल-112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य विनित कुमार को भी स्कूल पहुंच गए। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.