चोरों ने किसान के मकान से लाखों का माल उड़ाया
कौशाम्बी, जून 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर बहुंगरा गांव में बुधवार रात चोरों ने एक किसान के मकान से नकदी-गहनों समेत लाखों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।भगवानपुर बहुंगरा निवासी रामसूरत किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वह और उनके परिवार के सदस्य खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। इस दौरान ईंटें हटाकर दरवाजे की कुंडी खोलकर भीतर घुसे चोर 20 हजार रुपया नकद व तकरीबन सवा लाख रुपया कीमत का गहना उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.