बस्ती, जून 13 -- बस्ती। जिले के हरैया कस्बे में शुक्रवार/शनिवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। बेखौफ बदमाशों ने एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, स्कूटी और साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हरैया में रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे रहने वाले सूरज गौड़ के घर में देर रात चोर घुस गए। घर में मौजूद महिला के जागने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर भाग निकले। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना का विवरण इसी दौरान चोरों ने पास में रहने वाले गणेश के घर के बाहर खड़ी स्कूटी भी चोरी कर ली। इसके अलावा एक अन्य मकान के बाहर खड़ी साइकिल भी उठा ले गए।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार के ल...