चोरों ने एक रात में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ
लखनऊ, मई 23 -- गोसाईगंज,(लखनऊ), संवादददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंजा थाना क्षेत्र के कपेरा मदारपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर करीब एक लाख रुपये के जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन चुरा लिए। घटना का पता सुबह परिजनों को चला तो परिवारों में कोहराम मच गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर एक जोड़ी झुमकी, कान के झाले, मांग टीका, नथुनी सहित अन्य जेवरात चुरा ले गए। यह भी पढ़ें- एक ही रात दो घरों में चोरी , लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर वहीं पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई और पांच हजार रुपये नकद, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.