गंगापार, मई 26 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद करमा चौकी क्षेत्र के चिल्ली गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बक्से में रखे रुपये चोरी कर लिए। चिल्ली गांव निवासी नंद लाल पटेल के घर में रात किसी समय चोर घुस आए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये निकाल ले गए। सुबह घरवालों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बक्से का सामान बिखरा पड़ा हुआ है और रुपये गायब हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने करमा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...