चोरों ने उड़ाए इन्वर्टर, पंखा, प्रिंटर, यूपीएस सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
अररिया, मई 4 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा ब्लॉक परिसर इन दोनों चोरों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। ताजा मामले में देर रात्रि अज्ञात चोरों ने अपने बुलंद हौसले का परिचय देते हुए ब्लॉक परिसर स्थित अलग-अलग कार्यालय कक्षों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पंचायत राज कार्यालय व नजारत के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर, दो पीस पंखा,प्रिंटर,दो पीस यूपीएस सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नही ब्लॉक परिसर स्थित सीएससी सेंटर की खिडकी काटकर वहा से लैमिनेशन मशीन और इंक सेट की भी चोरी कर लिया गया। बताया जा रहा है कि चोरी हुए सामानों की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपए से अधिक है। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब कार्यपालक सहायक सौरभ कुमार कार्यालय खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार्यालय से कई महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.