बिजनौर, अप्रैल 4 -- नजीबाबाद। गांव गजरौला पैमार में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरो ने लाखों रुपये के जेवरात, व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। बताया गया कि नौशाद मुंबई में रहता है और उसकी मां मकान को बन्द करके आठ दिन के लिये मुबई गई थी। वापस लौटने पर देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि बन्द पड़े मकान में घुस कर चोर घर में रखे लाखो रूपये की नकदी व जेवर उड़ा ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...