चोरों ने आभूषण व नगदी किया पार
अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगलसी मजरे रमपुरवा में चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार की रात ग्राम रमपुरवा निवासी अंकुर यादव के घर में छत पर लगे लोहे के जाल को तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोडकर आलमारी में रखे 55 हजार रूपये नगदी समेत करीब पांच लाख के जेवरात पार कर दिया। थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- ताला तोड़ संदूक उठा ले गए चोर, नकदी-जेवर गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.