मैनपुरी, अप्रैल 22 -- बिछवां। क्षेत्र के ग्राम नगला मितकर में 21 अप्रैल की रात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं चोरों ने बक्सा को ले जाकर छत पर रख दिया। मामले की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। ग्राम नगला मितकर निवासी मोनू पुत्र रामनरेश ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात परिवार के सभी लोग बाहर लेटे हुए थे। तभी चोर घुस आए और एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और एक बक्सा छत पर ले जाकर रख दिया। यह भी पढ़ें- परिजन छत में सोते रहे, चोर ले गए दो लाख के जेवर पड़ोसियों को छत पर कुछ आहट लगी तो उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीण जाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पह...