गाज़ियाबाद, जून 9 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनी में लगे मोबाइल टावर से चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिलायंस जिओ कंपनी द्वारा लोनी की खन्ना नगर कॉलोनी और प्रेम नगर कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाए हुए है। कंपनी के मैनेजर मनीष पंवार ने बताया कि चोरों ने चार जून को खन्ना नगर कॉलोनी स्थित मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- चोरों ने अलग-अलग मोबाइल टावर से बैटरी चुराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...