चोरों दूसरी बार मकान को बनाया निशाना
हाथरस, जून 19 -- चोरों दूसरी बार मकान को बनाया निशाना -(A) हाथरस। थाना जंक्शन के लाढपुर निवासी कृष्णगोपाल के निर्माणाधीन मकान को चोरों ने दूसरी बार निशाना बनाया। 12 मई को हुई चोरी के बाद 17 मई की रात फिर चोरी का प्रयास किया गया। पीड़ित ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कृष्णगोपाल निवासी लाढपुर ने बताया कि उनका मकान हाथरस-जलेसर मार्ग पर अांबेडकर पार्क के सामने है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। 12 मई को अज्ञात चोर मकान से 25 स्टील-पीतल की टोटी, एक अल्टीनेटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इसकी तहरीर उन्होंने चौकी लाढपुर पर दी थी। पीड़ित के अनुसार, 17 मई की रात अज्ञात चोरों ने दोबारा मकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया। लगातार हो रही वारदातों से परिवार दहशत में है। कृष्णगोपाल ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर दी। शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.