जौनपुर, जून 15 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर नवागत थानाध्यक्ष को खुली चुनौती दी है। यह भी पढ़ें- बेखौफ चोरों ने तीन घरों से उड़ाया लाखों का मालपहली चोरी की घटना क्षेत्र के पहितियापुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ कल्लू के घर शनिवार की रात चोरों ने खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल को कटर से काटकर लाखों के आभूषण के साथ आठ हजार नकदी उठा ले गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है। चोर खिड़की की ग्रिल काटकर कमरे में उतर गये। जहां आलमारी और एक बड़े बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा लाखों का आभूषण उठा ले गये। चोर एक छोटा बॉक्स और एक सूटकेस घर से सौ मीटर पूरब जंगल की तरफ ले जाकर तोड़ दिये थे। उसमें रखा क...