उरई, जनवरी 28 -- उरई। कस्बा रामपुरा के प्रमुख सर्राफा व्यापारी अमन सोनी के घर हुई चोरी से पूरे कस्बे के दुकानदारों और व्यापारियों में आक्रोश है। सभी ने पुलिस से जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि चोरों ने सर्राफा व्यापारी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरा को मोड़ दिया था जिससे उनका कोई भी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुआ जिससे माना जा रहा है कि चोरों को व्यापारी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की पूरी जानकारी थी। मंगलवार रात कस्बा रामपुरा के प्रमुख सर्राफा व्यापारी अमन सोनी के घर हुई चोरी की घटना ने रामपुरा पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल दी है। जिसे लेकर कस्बे के लोगों में आक्रोश है। क्योंकि कस्बे के बीचो-बीच सर्राफा व्यापारी के यहां हुई चोरी से सभी दुकानदार और व्यापारी दहशत में है जबकि आम व्यक्ति भी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.