मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। करहल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करहल बरनाहल मार्ग के ग्राम परशुरामपुर तिराहे के निकट चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय चोरों के गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर पूछताछ की गई तो इनके कब्जे से चोरी का माल, बाइक बरामद की गई। आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए। इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। करहल तथा आसपास के जिलों में ये चोरी की घटनाओं का अंजाम देते हैं। इस बात का खुलासा भी चोरों ने किया है। मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने पुलिस लाइन सभागार में चोरों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि करहल थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय परशुरामपुर तिराहे के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान द...