मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर। थाना क्षेत्र के हरपुर बलड़ा गांव में रविवार की रात चोरों ने नागेंद्र बैठा के घर में चोरी का प्रयास किया। घर के सदस्यों के शोर मचाने पर चोर भाग गए। घर के सदस्य कृष्णनंदन ने बताया कि चोरों ने मोबाइल और बैग चुराने का प्रयास किया। इससे पहले शनिवार की रात चोरों ने गांव में आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया। चोरों के आतंक से ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाया है। बताया कि शीघ्र रात में गश्त नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन होगा। यह भी पढ़ें- तीन घरों से नगदी और गहने ले गये चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.