बाराबंकी, अप्रैल 14 -- रामनगर। थाना क्षेत्र में रविवार की रात दलसराय गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अधीक्षक भी आकर जांच पड़ताल कर गए थे। खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा जिले की क्राइम ब्रांच भी सक्रिय है। पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद अन्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। लेकिन अभी कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। अभी तक मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। अधिकारियों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.