हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई गहनों की चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नेपाल में दबिश दे रही है। नेपाल के शहरों के साथ ही गांव-गांव पैदल जाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं शातिरों की धरपकड़ में गई एसओजी की टीम के कुछ सिपाही लौट आए हैं। बीते दिनों कुसुमखेड़ा में कारोबारी नवनीत शर्मा के शोरूम से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई थी। बगल की दुकान से दीवार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित कारोबारी ने बगल की दुकान किराये पर लेने वाले व्यक्ति और उनके यहां देर रात तक फर्नीचर का काम कर रहे लोगों पर शक जताया है। जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस की टीम मुरादाबाद, पीलीभीत, बिजनौर, बिहार, झारखंड तक आरोपियों की तलाश में जा चुकी है। लेकिन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.