चोरों का घर पर धावा, मारपीट कर नकदी व जेवरात उठा ले गए
बस्ती, मई 30 -- हर्रैया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र के बरगदवा माफी में चोरों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार/ शुक्रवार की रात एक घर पर धावा बोल दिया। गर्मी के चलते परिवारीजन घर के बाहर सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए और बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान हुई खटपट की आवाज से परिवार की एक महिला की नींद खुल गई। उसने चोरों को देखकर शोर मचाने की कोशिश की तो चोरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और फिर स्प्रे कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद सभी मौके से भाग निकले। इधर गुहार सुन ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां वह पूरी तरह से अभी होश में नहीं आ सकी है। इधर सूचना पाकर थोड़ी देर में पीआरवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.