चोरों का घर पर धावा, महिला की नींद खुली तो मारपीट कर नकदी व गहना उठा ले गए
बस्ती, मई 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र के बरगदवा माफी में चोरों ने गुरुवार/ शुक्रवार की रात एक घर पर धावा बोल दिया। गर्मी के चलते परिवारीजन बाहर सो रहे थे। अंदर घुसकर बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान हुई खटपट की आवाज से परिवार की एक महिला की नींद खुल गई। उसने चोरों को देख शोर मचाने की कोशिश की तो चोरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के बरगदवा माफी निवासी रिजवान पुत्र सद्दीक कंकाली का परिवार गुरुवार की रात भोजन करने के बाद गर्मी के चलते घर के बाहर ही सो रहा था। मध्यरात्रि के करीब चोर उनके घर में घुस गए। यहां रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और अंदर रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.