उरई, जनवरी 11 -- आटा। अकोढ़ी और तगारेपुर गांव में एक ही रात चार घरों में हुई चोरी की वारदात के बाद आटा पुलिस पूरे क्षेत्र में सक्रिय चोरों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के गांवों और थानों में दर्ज चोरी के पुराने मामलों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे चोरों की पहचान कर जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। चोरी के दौरान एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई थी और पुलिस टीम फुटेज को फ्रेम-दर-फ्रेम खंगाल रही है और आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि चोरों की आवाजाही के रास्ते और समय का पता फुटेज से चल सकता है जबकि एक ही रात दो गाँवो में हुई चार चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.