रायबरेली, फरवरी 3 -- महाराजगंज, संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डेपार मऊ में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर चूल्हा सहित करीब 20000 का सामान पार कर दिया। अज्ञात चोरों ने विद्यालय की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया है। मंगलवार की सुबह विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक शिल्पिका सिंह विद्यालय पहुंची तो घटना देख अवाक रह गई। उन्होंने चंदापुर पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने चंदापुर पुलिस को तहरीर देकर बताया चोरों द्वारा सोमवार की देर रात उनके विद्यालय के सभी कमरों व अलमारी की कुंडी तोड़कर कमरे में रखें गैस सिलेंडर एवं खाद्यान्न सहित 20000 रुपये का सामान पार कर दिया है। अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में रखे अभिलेखों को भी अस्त व्यस्त कर क्षति पहुंचाई गई है । ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.