गोड्डा, फरवरी 27 -- पोड़ैयाहाट। देवडांढ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों का हौंसला इन दोनों बुलंद होते देखा जा रहा है। अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय लिट्टी का ताला तोड़कर वुधवार रात्रि स्टोर रूम से खाना बनाने की सामग्री के साथ-साथ स्कूल में लगे तड़ित चालक की चोरी कर ली हैं। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार विद्यालय पहुंचे तब लगी। इसके बाद देखा कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ है।और रूम में राशन के साथ-साथ खाना बनाने की सामग्री अलावा विद्यालय में लगे तड़ित चालक की चोरी हो गई है।इसके बाद प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में घटीत घटना की जानकारी देवडांढ थाना पुलिस को आवेदन देकर दी। देवडांढ थाना क्षेत्र मे दर्जनों ऐसे विद्यालय हैं जहां चोरी की घटना घट चुकी है और अज्ञात चोर बराबर विद्यालय को ही निशाना बनाकर घटना को अंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.