हापुड़, जून 2 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के चार गांवों के जंगल से दर्जनों किसानों के नलकूपों को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर नलकूपों के ताले और कब्जे तोड़कर स्टार्टर, बिजली की केबल और कटआउट चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव कनिया कल्याणपुर और दयानगर के जंगलों में विभिन्न गांवों के किसानों के नलकूप पर रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया और वहां से सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर काम करने पहुंचे, तो नलकूप के दरवाजे के ताले और कब्जे टूटे है। इसे देख अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- चोरों का आतंक, नलकूपों को बनाया निशाना, केबल और स्टार्टर चोरी चोरों ने नलकूप के अंदर लगे स्टार्टर, कीमती तांबे के केबल और कटआउट चोरी कर लिए।चोर कुचेसर चौपला निवासी ओमबीर शर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, इंद्रजीत ...