हापुड़, मई 14 -- मुंबई के एक फ्लैट में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में मुंबई पुलिस यहां आरोपी के साथ सर्राफा बाजार में पहुंची। पुलिस ने चोरी हुए आभूषणों की तलाश में कई संदिग्धों की तलाश की, लेकिन अभी तक पुलिस को कई सफलता नहीं मिली। बताया गया कि दो लोगों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार मुबंई के थाना संताक्रूज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक फ्लैट में चोरी की वारदात हुई थी। फ्लैट से लाखों रुपये के आभूषण भी चोरी हुए थे। मुबंई पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि इस वारदात में हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कालोनी निवासी शाकिब शामिल है। मुंबई पुलिस ने साकिब की तलाश की तो पता चला कि वह एक मामले में जेल में बंद है।इसकी सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस यहां पहुंची और...