इटावा औरैया, मार्च 31 -- चौबिया थाना क्षेत्र से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की सूचना पर सोमवार रात पुलिस ने वाहन बरामद कर लिया, हालांकि उसमें लदी ईंटें गायब मिलीं। घटना के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मैनपुरी के नगला धोले निवासी हरिओम कुमार ने बताया सोमवार दोपहर उन्होंने बीना गांव के पास पेट्रोल पंप पर ईंटों से भरी अपनी ट्रॉली खड़ी की थी और ट्रैक्टर लेकर भूसा बनाने चले गए थे। इसी दौरान बीना गांव का एक व्यक्ति और एक अज्ञात युवक दूसरे ट्रैक्टर से उनकी ट्रॉली जोड़कर सैफई की ओर ले गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने गोल चक्कर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली। हालांकि ट्रॉली में रखी ईंटें नहीं मिलीं। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.